हरियाणा बोर्ड परीक्षा: अंग्रेजी के पेपर में 25 नकलची धराए; लापरवाही पर सुपरिटेंडेंट समेत 3 सस्पेंड

Edited By Isha, Updated: 06 Mar, 2026 12:28 PM

25 cheaters caught in english paper

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा में प्रदेशभर में 25 नकल के मामले सामने आए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर एक उप केंद्र अधीक्षक और दो पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया।

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की अंग्रेजी परीक्षा में प्रदेशभर में 25 नकल के मामले सामने आए। परीक्षा ड्यूटी में कोताही पाए जाने पर एक उप केंद्र अधीक्षक और दो पर्यवेक्षकों को कार्यभार मुक्त किया गया। वीरवार को प्रदेश के 1,357 परीक्षा केंद्रों पर 2,87,844 परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि चरखी दादरी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदवास में तीन नकल के मामले दर्ज हुए। उप केंद्र अधीक्षक रणधीर सिंह को उसी स्कूल में नियुक्त होने के कारण परीक्षा ड्यूटी से मुक्त किया गया।

नूंह के प्रभाव वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछेड़ा-02 पर पर्यवेक्षक ताराचंद की ड्यूटी में कोताही मिलने पर उन्हें कार्यभार मुक्त किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन-1 से पर्यवेक्षक सुनीता रानी को मुक्त किया गया। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!