Edited By Isha, Updated: 11 Jul, 2026 08:38 AM

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल के 2 मामले दर्ज किए गए व एक पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त किया गया। परीक्षा में प्रदेशभर के 25 परीक्षा केंद्रों पर 3,637 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा में नकल के 2 मामले दर्ज किए गए व एक पर्यवेक्षक को कार्यभार मुक्त किया गया। परीक्षा में प्रदेशभर के 25 परीक्षा केंद्रों पर 3,637 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि उड़नदस्ते द्वारा जिला झज्जर व चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया व नकल का 1 केस दर्ज हुआ। परीक्षा केंद्र राकवमावि, चरखी दादरी-2 (बी-1) पर परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पर्यवेक्षक जयवंती को परीक्षा ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किया गया।
पानीपत उड़नदस्ते ने भी पकड़ा नकल का मामला
बोर्ड अध्यक्ष ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि केवल मुख्य मुख्यालय ही नहीं, बल्कि जिला स्तर पर गठित टीमें भी पूरी तरह सक्रिय हैं। इसी क्रम में परीक्षा के दौरान उड़नदस्ता पानीपत ने भी अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से नकल का एक और मामला (UMC) दर्ज किया।