Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Mar, 2026 01:51 PM

भिवानी शहर के रोहतक गेट स्थित कृपा राम की ढाणी में वीरवार देर रात 2 पक्षों में खूनी विवाद हो
भिवानी : भिवानी शहर के रोहतक गेट स्थित कृपा राम की ढाणी में वीरवार देर रात 2 पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। यह विवाद पैसे खुले करवाने को लेकर शुरु हुआ। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हथियारों चले, जिसमें दोनों तरफ से 2 महिलाओं सहित 7 लोग घायल हो गए। घायलों को शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी। वहीं दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर चाकू, फरसे व डंडे आदि से हमला करने के आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार कृषा राम ढाणी के प्रेम प्रकाश ने बताया कि उसकी दुकान पर वीरवार शाम एक लड़का खुले पैसे करवाने आय़ा। जब उससे पूछा था कि तुम्हें खुले पैसों की जरूरत है या किसी दूसरे के लिए ले रहा है। बाद में शाम को 2-3 युवक शराब के नशे में झगड़ा करने लगे। रात 10 बजे घर में घुसकर उन्होंने तोड़फोड़ की व उसे, उसकी पत्नी व 2 बेटों को घायल कर दिया। हमलावरों में पुलिस कर्मी भी है।
दूसरे पक्ष के घायल रोहतक गेट कृपा राम की दाणी के मुकेश ने बताया कि उसके छोटे भाई का लड़का नीरज 500 रुपए खुले करवाने के लिए गया था। दुकानदार ने कहा कि क्यों किसी की गुलामी कर रहा है। वीरवार शाम उसके भतीजे, दोनों भाइयों व उनके पिता ने मारपीट की। जांच अधिकारी एसआई नसीब धनखड़ ने बताया कि बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)