युवक को प्रेम विवाह करने की मिली खौफनाक सजा, गोली मारकर उतारा मौत के घाट(VIDEO)

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Dec, 2019 01:45 PM

गुहला में सनसनीखेज मामला सामने आया। गुहला क्षेत्र के गांव मेंगड़ा में एक युवक को बदमाशों ने गोली मारी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। बदमाशों द्वारा युवक को गोली मारने के कारणों का अभी तक खुलासा...

गुहला चीका/कैथल(कपिल/सुखविंद्र): गुहला चीका के गांव मोगड़ा में दिनदहाड़े ज्वैलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रेम विवाह के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। कुछ समय पहले ही युवक का प्रेम विवाह हुआ था। मृतक 25 वर्षीय प्रिंस गांव मोगड़ा में सुनयार की दुकान करता था। प्रिंस के भाई ने बताया कि लगभग 3 वर्ष पहले प्रिंस का प्रेम विवाह  हुआ था और इस बात से प्रिंस की पत्नी के परिवार वाले नाराज थे।

आए दिन प्रिंस को जान से मारने की धमकी देते थे और कल उन लोगों ने गोली मारकर प्रिंस की हत्या कर दी। इस पूरे मामले पर पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है और जांच में जुटी हुई है, पुलिस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि प्रतिदिन की तरह वह दोपहर के समय अपने दोस्त के साथ भाई को खाना देने गया था। दुकान पहुंचा तो वहां प्रिंस का साला कुरुक्षेत्र के गांव नीमवाला निवासी बलराम और उसके दो दोस्त इशाक जॉनी और गुरदीप खड़े थे।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बलराम ने पिस्तौल निकाल प्रिंस पर फायर कर दिया और बिना नंबर वाली बाइक से तीनों आरोपित फरार हो गए। इसके बाद प्रिंस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। गुहला डीएसपी किशोरी लाल ने बताया कि हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही हैै। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!