होटल में एयर इंडिया की महिला क्रू को बंधक बनाकर लूट

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 17 Oct, 2025 11:26 PM

miscreants robbed air india crew after hostage in hotel

होटल में एयर इंडिया की महिला क्रू को बंधक बनाकर लूट करने का मामला सामने आया है। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इसकी सूचना सुशांत लोक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): होटल में एयर इंडिया की महिला क्रू को बंधक बनाकर लूट करने का मामला सामने आया है। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इसकी सूचना सुशांत लोक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, एयर इंडिया की तरफ से जारी किए गए एक बयान में गुड़गांव में महिला सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लगाया गया है। हालांकि एयर इंडिया के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, एयर एडिया की तरफ से गुड़गांव में अपने स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग पर आया स्टाफ सेक्टर-42 के एक होटल में रुका हुआ था इसमें महिला क्रू भी शामिल था। बताया जा रहा है कि 15-16 अक्टूबर की रात करीब दो बजे होटल के कमरे में बदमाश घुस आए और महिला क्रू स्टाफ को बंधक बना लिया। उन्हें कमरे में बंद कर दिया और उनके लैपटॉप सहित अन्य कीमती सामान को लेकर आरोपी फरार हो गए। इस घटना से महिला स्टाफ काफी घबरा गया और इसकी सूचना एयर इंडिया के अधिकारियों और पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया। वहीं, एयर इंडिया के स्टाफ ने वारदात के बाद की एक वीडियो बनाकर अधिकारियों को भी शेयर की। अधिकारियों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए गुड़गांव पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 

 

गुड़गांव में हुई इस घटना ने महिला सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। वहीं, सुशांत लोक थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार की मानें तो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!