एम.डी.यू. सिक्योरिटी गार्ड को 2 माह से नहीं मिला वेतन, शुरू की हड़ताल

Edited By vinod kumar, Updated: 29 Jan, 2020 01:10 PM

mdu security guard did not get salary for 2 months

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मचारियों को सैलरी न मिलने के कारण करीब 500 कर्मचारियों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी। एम.डी.यू. के कई छात्र संगठनों के अलावा शिक्षक और गैर शिक्षक संघ ने भी हड़तालियों को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा कर...

रोहतक(संजीव): महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सुरक्षा कर्मचारियों को सैलरी न मिलने के कारण करीब 500 कर्मचारियों ने मंगलवार से हड़ताल शुरू कर दी। एम.डी.यू. के कई छात्र संगठनों के अलावा शिक्षक और गैर शिक्षक संघ ने भी हड़तालियों को अपना पूरा समर्थन देने की घोषणा कर दी है। सिक्योरिटी गार्ड एम.डी.यू. के गेट नंबर-1 के सामने टैंट लगाकर धरने पर बैठ गए हैं। समाचार लिखे जाने तक एम.डी.यू. का कोई भी आलाधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा था। जिस वजह से बुधवार को एम.डी.यू. की सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ सकती है। 

करीब 2 बजे पहली और दूसरी शिफ्ट की ड्यूटी समाप्त करने के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने हड़ताल पर जाने के फैसले कर लिया।  इसके बाद वह गेट नंबर -2 पर एकत्रित हुए और ठेकेदार और एम.डी.यू. प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें 2 महीने से सैलरी नहीं मिली है। यहां का जो ठेकेदार है वह 2 महीने लेट उनकी सैलरी देता है। विश्वविद्यालय प्रशासन बिल्कुल सोया हुआ है। न ही ठेकेदार पर कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है और न ही किसी प्रकार का कोई ऐसा कदम उठाया जिसके कारण सुरक्षा कर्मचारियों को उनकी सैलरी मिल जाए। सुरक्षा कर्मचारियों को जब तक समय पर सैलरी नहीं मिल पाएगी और वह हड़ताल पर रहेंगे। 

विश्वविद्यालय की सुरक्षा खतरे में : सन्नी नारा
छात्र नेता सन्नी नारा ने बताया कि पहले ही विश्वविद्यालय की सुरक्षा खतरे में है और बहुत सारी गुंडागर्दी और छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं और कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सुरक्षा कर्मचारियों के साथ खड़ा है और जब तक उनको उनका हक नहीं मिलता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर के आंदोलन में उनका सहयोग देंगे। विवि प्रशासन से हमारी मांग है जल्दी सुरक्षा कर्मचारियों को उनकी सैलरी मिले ताकि विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!