सोनीपत में कांग्रेस को बड़ा झटका, MLA सुरेंद्र पंवार से अनबन के बाद मेयर निखिल मदान छोड़ेंगे पार्टी

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 10 Jul, 2024 02:53 PM

mayor nikhil madan from sonipat will leave the congress party

हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सोनीपत के कांग्रेस मेयर निखिल मदान कल कांग्रेस का साथ छोड़ रहे है। सूत्रों के मुताबिक मदान कल दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में भाजपा का दामन थामने जा रहे है।

सोनीपत (सन्नी मलिक): हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। सोनीपत के कांग्रेस मेयर निखिल मदान कल कांग्रेस का साथ छोड़ रहे है। सूत्रों के मुताबिक मदान कल दिल्ली में बीजेपी कार्यालय में भाजपा का दामन थामने जा रहे है। वहीं कल दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों की अगुवाई में निखिल मदान बीजेपी का दामन थामेंगे।

बता दें कि बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद सोनीपत से बीजेपी में बड़ी ज्वाइनिंग होगी। जानकारी के मुताबिक सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार और निखिल मदान के बीच कुछ समय से अनबन की खबरें आ रही थी। पिछले दिनों विधायक सुरेंद्र पंवार ने नगर निगम के भ्रष्टाचार को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, लेकिन निखिल मदान उनके साथ मंच पर नहीं आए थे। बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा से मदान को टिकट मिल सकता है।  

बता दें कि वर्ष 2020 में हुए सोनीपत नगर निगम के पहले चुनाव में निखिल मैदान ने कांग्रेस की टिकट पर मेयर का चुनाव लड़ा था। चुनाव में उन्होंने भाजपा के ललित बत्रा को 13817 वोट से हराया था वे सोनीपत के पहले मेयर हैं। अब वे 11 जुलाई गुरुवार को भाजपाई हो जाएंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!