गोहाना में सोनीपत रोड पर बड़ा हादसा, आधा दर्जन वाहन आपस में टकराए... मौके पर मची अफरा-तफरी

Edited By Harman, Updated: 25 Jun, 2026 04:58 PM

major accident on sonipat road in gohana half a dozen vehicles collided with ea

गोहाना में सोनीपत रोड पर गांव बड़ौत के पास भयानक हादसा हो गया है। यहां आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

गोहाना ( सुनील जिंदल ) : गोहाना में सोनीपत रोड पर गांव बड़ौत के पास भयानक हादसा हो गया है। यहां आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

PunjabKesari

निर्जला एकादशी के अवसर पर गांव बड़ौत के पास सड़क किनारे श्रद्धालुओं द्वारा राहगीरों के लिए मीठे पानी की छबील लगाई गई थी। सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी हुई थी। इसी दौरान सोनीपत की तरफ से आ रही एक क्रूजर गाड़ी ने आगे चल रहे वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण एक साथ आधा दर्जन भर आपस में गाड़ियां टकराई।

PunjabKesari 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहली टक्कर के बाद पीछे आ रहे वाहन संभल नहीं पाए और एक के बाद एक करीब आधा दर्जन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!