Edited By Harman, Updated: 04 Jul, 2026 12:37 PM

हरियाणा के सोनीपत शहर में ओल्ड डीसी रोड पर DJ इक्विपमेंट की दुकान का शटर बंद करते समय करंट लगने से 23 साल के एक युवक की मौत हो गई।
सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत शहर में ओल्ड डीसी रोड पर DJ इक्विपमेंट की दुकान का शटर बंद करते समय करंट लगने से 23 साल के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-15 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले मोनू के रूप में हुई है।
परिवार वालों के मुताबिक, मोनू गुरुवार देर रात एक इवेंट से लौटने के बाद DJ इक्विपमेंट उतारकर अपनी दुकान बंद कर रहा था। शटर में करंट आने से उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।