हरियाणा में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, मजदूर गंभीर घायल

Edited By Isha, Updated: 24 Jul, 2024 12:27 PM

mason dies after being hit by high tension line laborer seriously injured

हरियाणा के रोहतक के सांपला क्षेत्र में दहकोरा मार्ग पर निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान एक राजमिस्त्री और श्रमिक 11 हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। राजमिस्त्री की मौत हो गई और मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

रोहतकः हरियाणा के रोहतक के सांपला क्षेत्र में दहकोरा मार्ग पर निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान एक राजमिस्त्री और श्रमिक 11 हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आकर झुलस गए। राजमिस्त्री की मौत हो गई और मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह उस समय हुई जब मजदूराें ने छत पर जाकर काम शुरू किया था।

 
हाइटेंशन लाइन की चपेट में राजमिस्त्री आया था तो मजदूर उसे बचाने के चक्कर में झुलस गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेरा है। विद्युत निगम के एसडीओ ने पुलिस के मकान मालिक के खिलाफ शिकायत दी है।


पुलिस ने बताया कि दहकोरा मार्ग पर रिंकू के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। मकान के पास से हाइटेंशन लाइन गुजर रही है। रिंकू ने मकान बनाने की जानकारी निगम को भी नहीं दी, ताकि निगम की ओर से बचाव के लिए कुछ उपाय किए जा सके।

मंगलवार को निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर सुबह करीब आठ बजे राज मिस्त्री शावेज और मजदूर सयैद काम कर रहे थे। इसी दौरान राजमिस्त्री हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए मजदूर ने प्रयास किया तो वह भी झुलस गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!