विवाद के बाद की थी लक्की ने दोस्त आकाश की हत्या, फरीदाबाद से हुआ गिरफ्तार, पिता और भाई की तलाश जारी

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 18 Jul, 2026 09:10 PM

man shot dead after dispute with friend in gurgaon

गांव बहरामपुर में मंगलवार रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड में मामले में जांच करते हुए सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी लकी को शनिवार सुबह फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया।

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव बहरामपुर में मंगलवार रात हुए सनसनीखेज हत्याकांड में मामले में जांच करते हुए सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच की टीम ने मुख्य आरोपी लकी को शनिवार सुबह फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने ही दोस्त की पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से ही आरोपी का पिता और भाई फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान बहरामपुर निवासी लकी के रूप में हुई है। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर लकी का अपने दोस्त आकाश नागर से विवाद हो गया था। विवाद इस कदर बढ़ा कि लकी ने घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और आकाश पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद लकी अपने पिता और भाई के साथ मौके से फरार हो गया था।

 

इस वारदात का शिकार हुआ 24 वर्षीय आकाश नागर मूल रूप से दिल्ली के बदरपुर का निवासी था। वह पिछले कुछ समय से गुरुग्राम के मैदावास गांव में अपने जीजा मोहित के साथ रह रहा था और यहां विभिन्न कंपनियों में डीजल सप्लाई करने का काम करता था। मंगलवार रात हुई इस वारदात के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट की संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सेक्टर-65 थाना पुलिस और सेक्टर-31 क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम जांच में जुटी थी।

 

क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी लकी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को रविवार कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से वारदात में इस्तेमाल की गई पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद करने और हत्या की असली वजह का पता लगाने के लिए उसकी पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ के बाद ही साफ हो सकेगा कि दोनों दोस्तों के बीच ऐसा क्या विवाद था, जिसके कारण इस खूनी वारदात को अंजाम दिया गया। फरार पिता और भाई की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!