सोने के लिए छत पर जा रहे युवक की गिरने से मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Aug, 2025 09:44 PM

man fallen from roof top in gurgaon

न्यू कॉलोनी एरिया की नई बस्ती में सोने के लिए छत पर जा रहे युवक की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और मामले की छानबीन की। जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): न्यू कॉलोनी एरिया की नई बस्ती में सोने के लिए छत पर जा रहे युवक की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया और मामले की छानबीन की। जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें। 

 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी रजनीश अपने परिवार के साथ गुडग़ांव की नई बस्ती में किराए पर रहता था। बीते रविवार की रात वह छत पर सोने के लिए गया तो उसका संतुलन बिगड़ गया और वह साथ लगते घर की छत पर गिरकर घायल हो गया। गंभीर चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी विजेंद्र ने बताया कि इस घटना में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। रजनीश की पत्नी ने उसके छत पर सोने की जाने के दौरान संतुलन बिगडक़र गिरने के बारे में बताया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!