कांग्रेस को छोड़कर किसी भी दल साथ गठबंधन कर सकता है अकाली दल: मलूका

Edited By Shivam, Updated: 30 Sep, 2019 12:44 PM

पंजाब के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि हरियाणा में अकाली दल भाजपा गठबंधन के लिए तैयार थी लेकिन भाजपा ने नहीं किया। उन्होंने भाजपा से गठबंधन नहीं होने पर मलाल व्यक्त करते हुए कहा कि अब अकाली हरियाणा की क्षेत्रीय पार्टियों से मिलकर महा...

सिरसा (सतनाम सिंह): पंजाब के पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि हरियाणा में अकाली दल भाजपा गठबंधन के लिए तैयार थी लेकिन भाजपा ने नहीं किया। उन्होंने भाजपा से गठबंधन नहीं होने पर मलाल व्यक्त करते हुए कहा कि अब अकाली हरियाणा की क्षेत्रीय पार्टियों से मिलकर महा गठबंधन करेगी और इसका फैसला 2 - 3 दिन में कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छोड़कर किसी भी दल से गठबंधन कर सकते हैं। 

मलूका ने हरियाणा के मंत्री कर्णदेव कंबोज के अकाली दल द्वारा एसवाईएल का पानी हरियाणा को देने के विरोध करने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कंबोज पंजाब के भाजपा के नेताओं को एसवाईएल का पानी हरियाणा को देने का बयान क्यों नहीं दिलवाते। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमारा इकलौता विधायक छीनकर गठबंधन घर को तोड़ा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!