हरियाणा राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस विधायकों को शिमला से कसौली शिफ्ट किया गया

Edited By Isha, Updated: 15 Mar, 2026 08:02 PM

haryana rajya sabha elections congress mlas shifted from shimla to kasauli

हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। चुनाव से पहले कांग्रेस अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार रणनीति बदल रही है।

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी ): हरियाणा में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही घंटे शेष हैं। मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगा। चुनाव से पहले कांग्रेस अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार रणनीति बदल रही है।

रविवार को कांग्रेस ने अपने 37 में से 31 विधायकों को शिमला से कसौली शिफ्ट कर दिया। सभी विधायक टेम्पो ट्रैवलर में सवार होकर कसौली पहुंचे और आज रात वे कसौली के Ramada by Wyndham Kasauli में ठहरेंगे। होटल में विधायकों के लिए करीब 40 कमरे बुक किए गए हैं। यह होटल चंडीगढ़ से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

इससे पहले शुक्रवार से कांग्रेस विधायक शिमला के गलू इलाके में स्थित Twin Towers Hotel Galu में ठहरे हुए थे। रविवार दोपहर सभी विधायक शिमला के Wildflower Hall में लंच के लिए पहुंचे, जहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu भी मौजूद रहे। खास बात यह है कि यह होटल Priyanka Gandhi के छराबड़ा स्थित फार्महाउस से लगभग 800 मीटर की दूरी पर है।

पहले खबर सामने आई थी कि कांग्रेस विधायक रविवार रात परवाणू में रुकेंगे, जो चंडीगढ़ से करीब 34 किलोमीटर दूर है, लेकिन बाद में उन्हें कसौली के रमाडा होटल में ठहराने का फैसला लिया गया। राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की यह रणनीति विधायकों को एकजुट रखने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!