राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति सामने आ गई : कैप्टन अभिमन्यु

Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Mar, 2026 05:48 PM

rajya sabha elections have exposed the internal situation of congress captain a

भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस की अंदरूनी

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस उम्मीदवार मुश्किल से जीत पाए, जिससे पार्टी की कमजोरी दिखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनेलो ने चुनाव में हिस्सा नहीं लेकर अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस का समर्थन किया। अगर इनेलो चुनाव लड़ती तो नतीजे अलग हो सकते थे। 

भाजपा के एक वोट के रद्द होने पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी मीडिया से मिली है और पार्टी इस मामले की जांच कराएगी। जाट आरक्षण मामले पर उन्होंने इसे कोर्ट का विषय बताते हुए टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने ये बातें रेवाड़ी में भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। 

कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह से सत्ता में आना चाहती है और सत्ता में आने के बाद परिवारवाद और जाति-धर्म की राजनीति को बढ़ावा दे सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अब एक संगठन के बजाय कुछ लोगों के समूह की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा की जिम्मेदारी बढ़ जाती है और पार्टी जनता के बीच रहकर काम कर रही है। अपनी राज्यसभा दावेदारी पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनसे बेहतर व्यक्ति को भेजा है, जो संसद में प्रदेश की आवाज उठाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!