निर्माणाधीन इमारत की पांचवी मंजिल से जमीन पर गिरा श्रमिक, मौत

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 10 Feb, 2026 09:55 PM

labor dead due to fallen from fifth floor of under construction building

सेक्टर 28 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर सीमेंट की बोरी लेकर चलने के दौरान एक श्रमिक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। उपचार के दौरान सोमवार रात श्रमिक की मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले...

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर 28 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल पर सीमेंट की बोरी लेकर चलने के दौरान एक श्रमिक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। उपचार के दौरान सोमवार रात श्रमिक की मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान मूल रूप से बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले 35 वर्षीय सद्दाम के रूप में की गई। बताया जाता है कि सद्दाम अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ गांव वजीराबाद में रहते थे और श्रमिक का काम करते थे। अन्य श्रमिकों ने बताया कि इस समय सद्दाम व कुछ अन्य लोग सेक्टर 28 स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे। सोमवार शाम काम के दौरान जब सद्दाम सीमेंट की बोरी लेकर पांचवीं मंजिल पर जा रहे थे, इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह पांच मंजिल से नीचे जा गिरे। हादसे में उन्हें काफी चोटे आईं। अन्य श्रमिक उन्हें निजी अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग बंगाल से आ रहे हैं। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। फिलहाल अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। मामले में जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!