Karnal Mock Drill: करनाल में 5 स्थानों पर बजा सायरन, फिर...

Edited By Deepak Kumar, Updated: 07 May, 2025 05:56 PM

karnal mock drill news siren sounded at 5 places in karnal

करनाल में युद्ध की स्थिति के समय बचने के लिए आज मॉक ड्रिल हुई। ये मॉक ड्रिल करनाल के जिला सचिवालय, सेक्टर 14 समेत 5 जगहों पर एक साथ की गई।

करनालः करनाल में कई जगह आपातकालीन स्थिति और युद्ध की स्थिति के समय बचने के लिए आज मॉक ड्रिल हुई। ये मॉक ड्रिल करनाल के जिला सचिवालय, सेक्टर 14 समेत 5 जगहों पर एक साथ की गई। ये मॉक ड्रिल एक प्रकार का अभ्यास था कि अगर युद्ध की स्थिति होती है या फिर कोई भी आपातकालीन स्थिति होती है तो उसमें आपको कैसे खुद बचना है और बाकी लोगों को भी कैसे बचाना है। 

मॉक ड्रिल को सफल बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन, मेडिकल विभाग, रेड क्रॉस विभाग समेत सभी लगे हुए थे। समय पर एंबुलेंस का पहुंचना, फायर ब्रिगेड का पहुंचना मॉक ड्रिल में देखा गया। इस मॉक ड्रिल में ये भी बताया गया कि हमले में जो लोग घायल हो जाए, उन्हें समय पर फर्स्ट ऐड कैसे दी जाए और कैसे मेडिकल सेवा मिले। इसके लिए प्रयास किया गया। 

करनाल के जिला सचिवालय में मॉक ड्रिल सही तरीके से संपन्न हुई और युद्ध की स्थिति में बचने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की चीजों को सिखाया गया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!