जजपा ने 7 जिला व 10 युवा प्रधान नियुक्त किए

Edited By Deepak Paul, Updated: 03 Feb, 2019 10:49 AM

jjp appointed 7 district and 10 youth heads

जननायक जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश में 7 जिला प्रधानों और 10 युवा प्रधानों की नियुक्ति की है।  इसके अलावा पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति भी की है।  पार्टी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने...

चंडीगढ़(बंसल): जननायक जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश में 7 जिला प्रधानों और 10 युवा प्रधानों की नियुक्ति की है।  इसके अलावा पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी की नियुक्ति भी की है।  पार्टी प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने पार्टी की कोर कमेटी की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद यह नियुक्तियां की हैं।

निशान सिंह ने बताया कि जींद के सफीदों वासी राममेहर ठाकुर को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रोहतक वासी सतबीर जांगड़ा को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। नए जिला प्रधानों की सूची जारी करते हुए कोर कमेटी ने पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान को जजपा के करनाल जिले का अध्यक्ष बनाया है। नरेंद्र सांगवान घरौंडा से विधायक रहे हैं। हिसार का प्रधान जयपाल बांडाहेड़ी को बनाया गया है। तरुण जैन हिसार के शहरी जिला प्रधान होंगे। वरिष्ठ नेता विजय गोठड़ा को भिवानी जिले का प्रधान बनाया गया है। सुरेंद्र लेगा को फतेहाबाद का जिला अध्यक्ष, राकेश जाखड़ को झज्जर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राकेश जाखड़ इससे पहले इनैलो के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन अमीर चंद चावला जिला सिरसा के अध्यक्ष होंगे। प्रदेश में जजपा की युवा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कोर कमेटी ने रविंद्र यादव को महेंद्रगढ़ का युवा जिला प्रधान नियुक्त किया। भूपेंद्र सरपंच को रोहतक जिले का युवा प्रधान बनाया गया है।  अमित बूरा हिसार जिले के युवा प्रधान होंगे। वहीं जसविंद्र खैरा को कुरुक्षेत्र, बलराज सिंह नौच को कैथल, कृष्ण गदौली को गुरुग्राम, विनोद शर्मा को पलवल, राजेश भारद्वाज को भिवानी, राजेश अटेला को दादरी व अधिवक्ता अजीत भाटी को फरीदाबाद जिले का युवा प्रधान नियुक्त किया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!