इनेलो का पुनर्गठन: पूर्व IAS बीरबल दास को प्रदेशाध्यक्ष, अभय को बनाया प्रधान महासचिव

Edited By Shivam, Updated: 14 Jun, 2019 05:50 PM

inld reorganization former ias birbal das made state president

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के पुनर्गठन का सिलसिला जारी रखते हुए बीरबल दास ढालिया आईएएस (सेवानिवृत्त) को पार्टी का हरियाणा प्रदेश इकाई का प्रदेशाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। बीरबल दास ढालिया ने जब से अवकाश प्राप्त किया...

चंडीगढ़(ब्यूरो): इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के पुनर्गठन का सिलसिला जारी रखते हुए बीरबल दास ढालिया आईएएस (सेवानिवृत्त) को पार्टी का हरियाणा प्रदेश इकाई का प्रदेशाध्यक्ष बनाने की घोषणा की है। बीरबल दास ढालिया ने जब से अवकाश प्राप्त किया है तभी से वह पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं एवं विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्यभार संभाला है। पुरानी राष्ट्रीय कमेटी में वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का कार्य संभाले हुए थे।

पुनर्गठन में एक और महत्वपूर्ण बदलाव लाते हुए चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने व्यावहारिक रूप से पिछले छह वर्ष से पार्टी की कमान संभाले हुए ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला को प्रदेश प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। इनके अतिरिक्त पानीपत के ओमप्रकाश माटा, रेवाड़ी के सुनील यादव, घरोंडा से पूर्व विधायक श्रीमती रेखा राणा, करनाल से स. कंवरजीत सिंह प्रिंस, कैथल से पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान और सोनीपत से इंद्रजीत दहिया को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बरवाला से विधायक वेद नारंग, सोनीपत के पूर्व विधायक रामकुमार सैनी, पलवल से महेंद्र सिंह चौहान, आदमपुर से राजेश गोदारा, नरवाना से बलदेव बाल्मीकि, डबवाली से पूर्व विधायक डॉ. सीता राम व बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। भिवानी से डॉ. केसी काजल, गुरुग्राम से किशोर यादव, यमुनानगर से दलमीरा सैनी, नारनौल से सतबीर बडेसरा, अवकाश प्राप्त हरियाणा सिविल सर्विस से जगतार सिंह संधू, पटौदी से पूर्व विधायक रामबीर, मेवात से एडवोकेट अयूब खां और करनाल से रामकुमार ऐबला को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

डॉ. एमएस मलिक, डायरेक्टर जनरल पुलिस (सेवानिवृत्त) को नीति एवं कार्यक्रम कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हीं के साथ गुरुग्राम से विरेंन राणा को भी उस समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। पूर्व विधायक रणबीर मंदोला को संगठन सचिव, पंचकूला के प्रवीण आत्रेय को राज्य प्रवक्ता और कैथल से पारस मित्तल को खजांची नियुक्त किया गया है। 

अनुशासन समिति का अध्यक्ष पहले की तरह पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी ही बने रहेंगे। नच्छत्र सिंह मल्हान कार्यालय सचिव और प्रो. हरबंस सिंह मुख्य मीडिया संयोजक का कार्यभार संभालेंगे। इनके अतिरिक्त राज्य के सभी जिलों के अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है। पंचकूला से पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, अम्बाला से शीशपाल जंधेड़ी, कुरुक्षेत्र से संदीप टेका, कैथल से कंवरपाल शर्मा, जींद से पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सिरसा से पदम जैन, फतेहाबाद से बलविंदर सिंह कैरों, भिवानी से सुनील लाम्बा, हिसार से सतबीर सिसाय, महेंद्रगढ़ से राव होशियार सिंह, गुरुग्राम से रोहताश खटाना, फरीदाबाद से देवेंद्र चौहान, रोहतक से सतीश नांदल, झज्जर से महावीर गुलिया, सोनीपत से सुरेंद्र छिकारा, पानीपत से हेमराज जागलान, करनाल से यशवीर राणा, यमुनानगर से महिपाल ढांडा, मेवात से मोहम्मद तलाह, पलवल से अजीत सिंह बॉबी, रेवाड़ी से डॉ. राजपाल यादव एवं दादरी से विजय पंचगामा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

राज्य के विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजकों के नामों की भी घोषणा की गई है। जींद से सुमित्रा देवी महिला प्रकोष्ठ, रोहतक से ब्रिगेडियर दीपक खुराना भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, नीलोखड़ी से पूर्व विधायक मामू राम गोंदर को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, पंचकूला से डॉ. सतबीर सैनी एचसीएस (सेवानिवृत्त) को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, हांसी से पूर्व मंत्री सुभाष गोयल को व्यापार प्रकोष्ठ, यमुनानगर से जाहिद खां को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, हिसार से जस्सी पेटवाड़ को युवा प्रकोष्ठ, देवीलाल सिहाग एचसीएस (सेवानिवृत्त) को कर्मचारी प्रकोष्ठ, कुरुक्षेत्र से स. बूटा सिंह लूखी को किसान प्रकोष्ठ, महेंद्रगढ़ से बलवान सिंह फौजी को श्रमिक प्रकोष्ठ, हिसार से आरएस खर्ब आईएएस (सेवानिवृत्त) को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, महेंद्रगढ़ से एडवोकेट जसवीर सिंह ढिल्लो को कानून प्रकोष्ठ, हिसार से बहादुर सिंह नायक  को टपरीवास प्रकोष्ठ, पंचकूला से डॉ. सतवीर चौधरी डायरेक्टर जनरल हैल्थ (सेवानिवृत्त)  को चिकित्सक प्रकोष्ठ और हिसार से सूबे सिंह को खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। सिरसा से अर्जुन चौटाला को इंडियन नेशनल लोकदल की छात्र इकाई आईएसओ का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!