हरियाणा BJP को 43 साल बाद  मिली महिला प्रदेशाध्यक्ष, जानें कैसा रहा डॉक्टर से राजनीति तक का शानदार सफर

Edited By Isha, Updated: 28 May, 2026 01:21 PM

haryana bjp gets a woman state president after 43 years

हरियाणा भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ महिला नेता डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही 43 साल बाद किसी महिला को हरियाणा भाजपा की कमान मिली है

चंडीगढ़: हरियाणा भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए वरिष्ठ महिला नेता डॉ. अर्चना गुप्ता को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उनकी नियुक्ति के साथ ही 43 साल बाद किसी महिला को हरियाणा भाजपा की कमान मिली है। इससे पहले मोहनलाल बड़ौली इस पद पर कार्यरत थे।

डॉ. अर्चना गुप्ता वर्तमान में हरियाणा भाजपा की प्रदेश महामंत्री के रूप में सक्रिय थीं और संगठन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। भाजपा हाईकमान ने उन्हें ऐसे समय में यह जिम्मेदारी दी है, जब हरियाणा की राजनीति में संगठन विस्तार और महिला नेतृत्व को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

PunjabKesari

डॉक्टर होने के बावजूद डॉ. अर्चना गुप्ता सामाजिक सेवा और राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ी रहीं। विश्व हिंदू परिषद में कार्य करने के बाद उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा के माध्यम से सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।उनकी संगठनात्मक क्षमता और कार्यशैली के कारण पार्टी में उनका कद तेजी से बढ़ता गया।
 
6 साल में तेज राजनीतिक उभार

  • 2020-भाजपा ने उन्हें पानीपत भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। वे पानीपत भाजपा की पहली महिला जिलाध्यक्ष बनीं।
  •  2023-उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रदेश महामंत्री बना दिया।
  •  2026-अब भाजपा हाईकमान ने उन्हें हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

 
क्यों खास मानी जा रही है यह नियुक्ति?

  • भाजपा महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का संदेश देना चाहती है।
  •  संगठन में शिक्षित और प्रोफेशनल चेहरों को महत्व दिया जा रहा है।
  •  पानीपत और शहरी वोट बैंक में पार्टी को मजबूती मिलने की संभावना है।
  •  -महिला मोर्चा और बूथ स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिल सकती है।

PunjabKesari
टिकट की दावेदार भी रहीं
 डॉ. अर्चना गुप्ता को पानीपत विधानसभा सीट से संभावित उम्मीदवार के रूप में भी देखा जाता रहा है। हालांकि अब संगठन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी भूमिका और प्रभाव दोनों बढ़ गए हैं।
 
PunjabKesari

भाजपा के लिए क्या मायने?
 हरियाणा में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद संगठन को और मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। ऐसे में डॉ. अर्चना गुप्ता की नियुक्ति आगामी चुनावों और संगठन विस्तार की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है। खास तौर पर अग्रवाल समाज जो शुरू से भाजपा के साथ जुड़ रहा है, को सम्मान देना तथा एक नॉन जाट चेहरा  जो निर्विवाद है। राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा हरियाणा में महिला नेतृत्व और प्रोफेशनल चेहरों के सहारे नई राजनीतिक दिशा देने की तैयारी कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!