इंसानियत शर्मसार: 5 साल की बच्ची के साथ अज्ञात व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jul, 2022 03:34 PM

humanity shamed 5 year old girl was raped by unknown person

सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रवासी मजदूर की पांच साल...

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रवासी मजदूर की पांच साल की बेटी खेल रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। जैसे ही इस बच्ची के परिवार को उसके साथ इस घिनौनी वारदात की जानकारी मिली तो उन्होंने डायल 112 में इसकी सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का मेडिकल कराया और आईपीसी की धारा 376 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

थाना प्रभारी बहालगढ़ ऋषिकांत ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!