Encounter in Nuh: पुलिस मुठभेड़ में 5 हजार का इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

Edited By Manisha rana, Updated: 11 Mar, 2026 02:41 PM

criminal carrying a reward of rs 5 000 injured in police encounter in nuh

नूंह जिले के पुन्हाना क्षेत्र में अपराध शाखा पुन्हाना पुलिस और लूट करने के प्रयास की वारदात में वांछित बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पांच हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी घायल हो गया।

नूंह (अनिल मोहनिया) : नूंह जिले के पुन्हाना क्षेत्र में अपराध शाखा पुन्हाना पुलिस और लूट करने के प्रयास की वारदात में वांछित बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पांच हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी घायल हो गया। आरोपी पर पिछले साल पुन्हाना शहर में ज्वेलरी दुकान में लूट के प्रयास का मामला दर्ज था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। घायल आरोपी को उपचार के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ।

प्रैसवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष यादव ने बताया कि निरीक्षक संदीप मोर के नेतृत्व में पुन्हाना सीआईए की टीम अपराध की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बीते साल अवैध हथियार अधिनियम सहित पुन्हाना शहर में ज्वेलरी दुकान में लूट के प्रयास की धाराओं में दर्ज एक मुकदमा में वांछित आरोपी आमिर पुत्र इस्माइल निवासी मोहम्मदी नंगला थाना छतारी जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश खैचातान शिकरावा रोड होते हुए अपनी ससुराल गांव नई जाने वाला है। 

बाल-बाल बचा ASI 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शिकरावा रोड पर गांव खेचातान के पास नाकाबंदी शुरू कर दी । करीब 15–20 मिनट बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक पुलिस पार्टी की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल तेज कर दी और पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली एएसआई दलवीर के सिर के पास से निकल गई। इसके बाद आरोपी पुन्हाना की तरफ भागने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने सरकारी गाड़ी से पीछा किया और कंट्रोल रूम को सूचना देकर आगे नाकाबंदी कराने के निर्देश दिए । पीछा करते समय आरोपी नाहरपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर मुड़ गया, लेकिन कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा। 

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी 

पुलिस द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी देने के बावजूद आरोपी ने दोबारा फायर कर दिया, जो गोली निरीक्षक के सिर के ऊपर से निकल गई। पुलिस ने सूझबूझ से आत्मरक्षा में आरोपी के पैरों की तरफ फायर किया, जो गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया और उसके पास से हथियार बरामद किया । पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आमिर पुत्र इस्माइल निवासी मोहम्मदी नंगला, थाना छतारी जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश बताया। घायल अवस्था को देखते हुए पुलिस ने मानवीय आधार पर तुरंत उसे सरकारी गाड़ी से सीएचसी पुन्हाना अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज नूंह में भर्ती कराया है। 

वहीं प्रैसवार्ता में बताया गया कि आरोपी ने नाकाबंदी तोड़कर पुलिस पार्टी पर फायर किया, जिस पर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना शहर पुन्हाना में केस दर्ज किया गया है। सीआईए पुन्हाना प्रभारी संदीप मोर के नेतृत्व में की गई यह कार्यवाही एक बड़ी सफलता है, क्योंकि आरोपी पिछले वर्ष से लूट प्रयास के मामलें में वांछित चल रहा था और उस पर पांच हजार रूपए का इनाम घोषित था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!