फरीदाबाद पुलिस के साथ मुठभेड़ में 2 बदमाश काबू, शराब ठेके पर फायरिंग व प्रॉपर्टी डीलर से मांगी थी फिरौती

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Mar, 2026 01:22 PM

2 criminals arrested in encounter with faridabad police

फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर कुछ दिन पहले एक ठेके पर फायरिंग करने और एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां पहले फायरिंग और उसके बाद फिरौती की पर्ची फेंकने का आरोप था।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात मुठभेड़ के बाद दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर कुछ दिन पहले एक ठेके पर फायरिंग करने और एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां पहले फायरिंग और उसके बाद फिरौती की पर्ची फेंकने का आरोप था।

पुलिस के अनुसार आईएमटी इलाके में आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है जबकि दूसरे को उसके साथ गिरफ्तार किया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। आरोपी अनिल उर्फ खान गुजर और उसका एक साथी मनीष की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!