Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 16 Mar, 2026 02:51 PM

गुड़गांव पुलिस ने लोगों के 5 लाख रुपए कीमत के गुम हुए 28 मोबाइल ढूंढकर उनके असल मालिकों को सौंपा है। डीसीपी मानेसर दीपक के नेतृत्व में मानेसर साइबर सेल को पुलिस टीम ने सेंट्रल-इक्विपमेंट-आइडेंटिटी-रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की सहायता से बीते माह...
गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पुलिस ने लोगों के 5 लाख रुपए कीमत के गुम हुए 28 मोबाइल ढूंढकर उनके असल मालिकों को सौंपा है। डीसीपी मानेसर दीपक के नेतृत्व में मानेसर साइबर सेल को पुलिस टीम ने सेंट्रल-इक्विपमेंट-आइडेंटिटी-रजिस्टर (CEIR) पोर्टल की सहायता से बीते माह फरवरी-2026 में आमजन के गुम हुए मोबाइल के सम्बन्ध में मिली शिकायतों पर यह कार्रवाई की गई है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
डीसीपी ने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल लोगों की एक अहम जरूरत बन गई है। स्मार्ट मोबाइल फोन के माध्यम से लोग अपने विभिन्न कार्य आसानी से कर लेते है। लोग फोन को माध्यम बनाकर अपना मनोरंजन भी करते है साथ ही अपने मोबाईल फोन मे ही अपने जरूरी दस्तावेज व जानकारी सुनिश्चित भी रखते है, इसलिए अपने मोबाइल फोन के साथ लोगों के सेंटीमेंट्स भी जुड़े होते है। जब किसी व्यक्ति का फोन गुम हो जाता है तो उसे न केवल आर्थिक नुकसान होता है बल्कि उसे मानसिक रूप से भी बहुत परेशानी होती है।
9 मार्च से 11 मार्च के बीच इन मोबाइल को ढूंढकर उसके असल मालिकों को डीसीपी मानेसर कार्यालय में सौंपा गया है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा सभी मोबाइल वापस प्राप्त करने वाले व्यक्तियों को साइबर ठगी से बचाव व उनके निवारण के बारे में जानकारी दी गई साथ ही अपने सम्पर्क में आने वाले सभी के साथ पुलिस टीम द्वारा दी गई जानकारी साझा करने के लिए भी प्रेरित किया।