लाखों रुपए गबन के लिए सेल्समैन ने रची लूट की कहानी, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 09 Mar, 2026 04:59 PM

salesman and his relative arrested in case of fraud on the name of loot

लाखों रुपए लेकर फरार हुए सेल्समैन व मौसेरे भाई को गुड़गांव पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों ने लूट होने की कहानी रची थी। आरोपियों की पहचान राजू (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव माधोपुरा, जिला जयपुर (राजस्थान) व गोपाल (उम्र-32 वर्ष) निवासी गांव सुनाडिया,...

गुड़गांव, (ब्यूरो): लाखों रुपए लेकर फरार हुए सेल्समैन व मौसेरे भाई को गुड़गांव पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपियों ने लूट होने की कहानी रची थी। आरोपियों की पहचान राजू (उम्र-30 वर्ष) निवासी गांव माधोपुरा, जिला जयपुर (राजस्थान) व गोपाल (उम्र-32 वर्ष) निवासी गांव सुनाडिया, जिला जयपुर (राजस्थान) को बिलासपुर चौक से काबू किया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी राजू उपरोक्त शिकायकर्ता के साले के मार्बल बिजनेस में पिछले 2 वर्ष से सेल्समैन का काम करता है। शिकायकर्ता के साले द्वारा आरोपी राजू को गुरुग्राम से रूपये लाने को कहा था जो आरोपी राजू ने अपने मौसी के लड़के गोपाल को लेकर गुरुग्राम गया व वहां से रुपये लेकर गाड़ी से आ गए और रुपये को गोपाल को दे दिया। राजू ने बताया कि इसने झूठी साजिश रची थी कि इसके पास से रुपये किसी ने गन प्वाइंट पर लूट लिए थे ताकि ये पुलिस से बच सके व रुपये का गबन कर जाए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

 

आपको बता दें कि 7 मार्च को एक व्यक्ति ने बिलासपुर थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसके साले की रेवाड़ी में पत्थर/मार्बल की दुकान है, जिस पर राजू नामक व्यक्ति सेल्समेन के रूप में कार्य करता है जो शिकायतकर्ता के कहने पर इसके एक दोस्त ने 37 लाख रुपये नकद राजीव चौक, गुरुग्राम पर सेल्समैन राजू को व उसके दोस्त को दिए गए थे, जो उपरोक्त राशि को रेवाड़ी पहुंचाने वाला था जो राजू ने अपने साथी गोपाल के साथ मिलकर उपरोक्त राशि को शिकायतकर्ता के घर नहीं पहुंचाया। सेल्समैन राजू ने अपने साथी गोपाल के साथ मिलकर साजिश रचकर 37 लाख रुपये की अमानत राशि हड़प ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!