एक दिन में पुलिस ने पकड़ लिए 123 अपराधी, 23 भगोड़े भी शामिल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 02 Mar, 2026 07:20 PM

gurgaon police caught 123 criminal in one day drive

गुड़गांव पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाकर एक दिन में ही शतक लगा दिया। पुलिस की 214 टीमों ने 123 अपराधियों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया। खास बात यह रही कि इन 123 अपराधियों में 23 अपराधी वह भी शामिल हैं जो काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे और...

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण चलाकर एक दिन में ही शतक लगा दिया। पुलिस की 214 टीमों ने 123 अपराधियों को पकड़कर जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया। खास बात यह रही कि इन 123 अपराधियों में 23 अपराधी वह भी शामिल हैं जो काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे और अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप ने  बताया कि पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल के आदेशानुसार व गुड़गांव पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के निर्देश पर गुड़गांव की सभी अपराध शाखाओं, थाना प्रबन्धकों, पुलिस चौकी प्रभारियों सहित पुलिस की कुल 214 टीमों द्वारा चोरी करने वाले आरोपियों, अवैध शराब रखने/बेचने वालों, अवैध मादक पदार्थ रखने/बेचने वालों, जुआ खेलने/खिलाने वालों, वांछित अपराधियों, साईबर ठगी सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त/सक्रिय अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की गई।

 

विशेष अभियान में पुलिस के कुल 1755 पुलिस कर्मचारियों/अधिकारियों की कुल 214 पुलिस टीमें गठित की गई, जिनके द्वारा प्रातः करीब 6 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक एक ही समय पर एकजुट होकर विभिन्न स्थानों पर इस विशेष अभियान 'ऑपरेशन आक्रमण' के तहत अपराधियों/अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 23 उद्घोषित अपराधियों/जमनोत्तर अपराधियों सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त/सक्रिय कुल 123 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। पुलिस द्वारा इस ऑपरेशन के दौरान विभिन्न प्रकार के अपराधों में संलिप्त अपराधियों को काबू करके उनके खिलाफ कुल 71 केस दर्ज किए गए।

 

इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लूट करने के मामले में 1 आरोपी को, चोरी करने, मारपीट करने, दुर्घटना के मामले में 4 आरोपियों को व अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा इस आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब (744 बोतलें देशी शराब, 110 बोतलें अंग्रेजी शराब व 30 बोतलें बियर), 1.176 ग्राम गांजा, 220 ग्राम OG गांजा, 01 पिस्टल व 04 हजार 560 रुपयों की नकदी बरामद की है। इस दौरान ब्लैक फिल्म वाहनों के 62 चालान, ट्रिपल राइडिंग सवारी के 188 चालान, गलत लेन में ड्राइव करने वाले 718 वाहन चालकों/चालकों के चलान भी किए गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!