सीएम फ्लाइंग भारी मात्रा में प्रतिबंधित ई-सिगरेट पकड़ी, केस दर्ज

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 10 Apr, 2026 08:50 PM

cm flying squad seizes huge quantity of banned e cigarettes case registered

सीएम फ्लाइंग की टीम ने सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में गलेरिया मार्किट के नजदीक छापेमारी कर प्रतिबंधित विदेशी ई-सिगरेट व फ्लेवर्ड सिगरेट भारी मात्रा में बरामद की हैं।

गुड़गांव, ब्यूरो : सीएम फ्लाइंग की टीम ने सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में गलेरिया मार्किट के नजदीक छापेमारी कर प्रतिबंधित विदेशी ई-सिगरेट व फ्लेवर्ड सिगरेट भारी मात्रा में बरामद की हैं। इस दौरान सीएम फ्लाइंग के साथ ड्रग कंट्रोल ऑफिसर के अलावा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे। वहीं पुलिस ने इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पकड़ी गई सिगरेट को भी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। 

 


सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में सीएम फ्लाइंग की ओर से इंस्पेक्टर सुनील व एएसआई विनोद को गुप्त सूचना मिली कि एमएस पान भंडार में प्रतिबंधित ई सिगरेट आदि बेची जा रही हैं। जिस पर टीम बनाकर छापेमारी की गई, जहां से 142 पैकेट ई सिगरेट बरामद की गई। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार जब्त की गई इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन) निषेध अधिनियम, 2019" के तहत प्रतिबंधित हैं। वहीं सिगरेट बेचने वाले सोनू व शिवमूरत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने दो दुकानें करीब तीन लाख रुपए मासिक किराए पर ली हुई थी। उन्होंने बताया कि वे दुकान के कर्मचारी हैं और सिगरेट/इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट तथा अन्य तंबाकू उत्पादों की खरीद-बिक्री के कार्य में लगे हुए हैं। वे कोई किरायानामा आदि भी पेश नहीं कर सके, लेकिन दुकान राजेश गुप्ता के नाम पर 3 लाख रुपए किराए पर ली गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की जा रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!