Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 May, 2025 06:40 PM

BBMB से पानी देने के लिए अब हिमाचल ने हरियाणा को जोर का झटका दिया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम दिल्ली और हरियाणा को पानी देंगे, लेकिन पहले वह 14 साल से लंबित बीबीएमबी का एरियर हिमाचल को दें।
डेस्कः BBMB से पानी देने के लिए अब हिमाचल ने हरियाणा को जोर का झटका दिया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंजार के देहरी में आयोजित जनसभा में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दिल्ली और हरियाणा को पानी देंगे, लेकिन पहले वह 14 साल से लंबित बीबीएमबी का एरियर हिमाचल को दें।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पहले पड़ोसी राज्य एरियर देने का शपथ पत्र सुप्रीम कोर्ट में दायर करें, फिर हम किशाऊ बांध पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)