Haryana Weather: हरियाणा में ठंड की शुरुआत, 24 घंटे में गिरा पारा...अगले 5 दिन में बदल जाएगा मौसम
Edited By Isha, Updated: 06 Nov, 2024 09:37 AM

हरियाणा में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। रात और दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है
हिसार: हरियाणा में ठंड की शुरुआत हो चुकी है। रात और दिन के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। 24 घंटे में पारे में सामान्य से 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार, मेहेंद्रगढ़ और सोनीपत में रात का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, रोहतक में दिन का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 5 दिन में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। नवंबर के अंत तक रात का पारा 10 डिग्री से नीचे आने की संभावना है।
भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह छौक्कर ने बताया कि अब मौसम गेहूं की बुआई के अनुकूल है। वैसे सूबे में गेहूं की बुआई का सही समय 25 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच होता है। 25 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच की बुआई को अगेती बुआई माना जाता है। वहीं, 25 नवंबर तक की बुआई भी पछेती बुआई में नहीं आती।
Related Story

हरियाणा में मानसून की आखिरी दस्तक: 17 और 18 सितंबर को पूरे हरियाणा में बारिश के आसार, इस दिन से...

हरियाणा में रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, इस एवज में मांगी थी घूस; जानें क्या है पूरा मामला

Haryana में सितंबर में कटे 13 हजार से ज्यादा BPL और AAY राशन कार्ड, सामने आई ये बड़ी वजह

हरियाणा में 12 हजार शिक्षकों पर गाज, सरकार ने जारी फरमान... ये गलती की तो नौकरी से हाथ धोना तय

हरियाणा के इन शहरों में लोगों को लंबे जाम से मिलेगा छुटकारा, बनेंगे रिंग रोड और बाइपास; CM सैनी ने...

Haryana से मानसून की विदाई का काउंटडाउन शुरू, सामान्य से 22% कम बारिश दर्ज...गर्मी और तापमान में...

हरियाणा में पूर्व सरपंच की संदिग्ध हालातों में मौत, शव पर दिखे चोट के निशान; अंतिम संस्कार रुकवाया

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती, हरियाणा में बढ़ेगी निगरानी और सैंपलिंग; मुख्य सचिव ने दिए आदेश

हरियाणा में Love Marriage पर रोक की खबरों पर विराम, सरपंच बोले- 'ना कोई रोक, ना बहिष्कार; बस...

पिता-पुत्र के रिश्ते तार-तार: मकान बेचने के विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, आरोपी बेटा...