Haryana Weather Alert: हरियाणा में इस दिन से भारी बारिश के साथ गिरेंगे ओले, IMD ने जारी किया ऑरेज अलर्ट

Edited By Deepak Kumar, Updated: 26 Feb, 2025 08:25 PM

haryana weather chance of rain alert till march 1

हरियाणा में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले लिया है। दरअसल, प्रदेश में कल से 1 मार्च तक बारिश को सकती है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने की भी संभावना जताई है।

डेस्कः हरियाणा में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले लिया है। दरअसल, प्रदेश में 27 फरवरी यानी कल से 1 मार्च तक बारिश को सकती है। मौसम विभाग ने ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी दी है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होंगे। एक पश्चिमी विक्षोभ और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी से 1 मार्च तक सक्रिय रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं। । 

2 पश्चिमी विक्षोभ से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावनाः डॉ. मदन खीचड़

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में कल से एक मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से अचानक ठंड बढ़ गई थी। अब लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ के असर से अधिकतम तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है।

बूंदाबांदी से तापमान में आएंगी गिरावट

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में आंशिक बादल तथा मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। परंतु एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में 27 फरवरी रात्रि से एक मार्च के दौरान हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की वर्षा की संभावना बन रही है जिससे तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट किया जारी

वहीं, मौसम विभाग ने जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ आंधी-तूफान और भारी वर्षा/बर्फबारी होने के संभावना है। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे), गरज के साथ बारिश, ओलावृष्टि और आंधी तूफान की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट जारी किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!