कंगना रनौत की सपोर्ट में उतरी दंगल गर्ल्स, बबिता बोली- शिवसेना की औकात का पता चल गया

Edited By Isha, Updated: 09 Sep, 2020 05:33 PM

haryana news geeta phogat and babita phogat came out in support of kangana

संजय रावत के साथ के विवाद के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से मुंबई पहुंचीं। भारी सुरक्षा के बीच कंगना मुंबई

डेस्कः संजय रावत के साथ के विवाद के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत बुधवार को अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से मुंबई पहुंचीं वहीं कंगना के मुंबई पहुंचने से पहले बीएमसी उनका ऑफिस गिरा चुकी थी। इसे लेकर कई लोगों ने नाराजगी जताई है, वहीं दंगल गर्ल बबिता फौगाट और गीता फौगाट ने भी कंगना को सपोर्ट करते हुए लगातार 3 ट्वीट किए। 

PunjabKesari

अपने पहले ट्वीट में बबिता ने लिखा कि "गीदड़ की जब मौत आती है तो फिर वह शहर की तरफ भागता है यही हाल शिवसेना का है कंगना राणावत बहन डरने वाली नहीं है। जब पूरा देश उनके साथ है तो आफिस फिर बन जाएगा लेकिन शिवसेना की औकात का पता चल गया। बहन डरना नहीं है पूरा देश आपके साथ खड़ा है"। गीत फौगाट ने भी कंगना को हौंसला देते लिखा "ऐसा लग रहा जिसकी लाठी उसकी भैंस ,खैर कंगना राणावत का ऑफ़िस तोड सकते है हिम्मत नहीं"।

PunjabKesari
इसके बाद एक अन्य ट्वीट वे लिखती है "बॉलीवुड की मोमबत्ती गैंग अब कहां सो रही है। अब कोई अवार्ड वापसी नहीं करेगा।कंगना जैसी बहादुर बहन देशवासियों कभी-कभी पैदा होती है इनको टूटने मत देना। बहन के साथ पूरा देश खड़ा है"। 

— geeta phogat (@geeta_phogat) September 9, 2020


इसके बाद भी बबिता ने तीसरा ट्वीट करते लिखा कि एक मध्यमवर्गीय परिवार की बेटी ने अपने खून पसीने की कमाई से मुंबई में एक सपनों का घर बसाया था जिसको उद्धव ठाकरे सरकार चंद मिनटों में धराशाई कर दिया। उद्धव ठाकरे जी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा आज नहीं तो कल हिंदुस्तान याद रखेगा।

PunjabKesari

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!