कृषि कार्य में हादसे का शिकार हुए किसानों को राहत, बराला ने बांटे 80 लाख के चैक

Edited By Updated: 14 Mar, 2017 03:19 PM

haryana government  s relief from the victims of accident in agricultural work

कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को सहायता राशि का वितरण किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने आज टोहाना में आयोजित एक

फतेहाबाद(रमेश भट्ट):कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए लोगों को सहायता राशि का वितरण किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने आज टोहाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दर्जन पीड़ितों को करीब 80 लाख रुपए की सहायता राशि के चैक दिए। इस दौरान उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए बराला ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में ऐसी नई नीतियां बना रही है, जिससे किसानों लाभ मिल सके। 


उन्होंने कहा कि कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना में अंग-भंग से लेकर मृत्यु तक की स्थिति में सरकार द्वारा किसान परिवारों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि संकट की घड़ी में परिजनों को आर्थिक लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा नई फसल बीमा योजना लागू होने से किसानों को खेती में नुक्सान की स्थिति में सरकार का मुंह नहीं ताकना पड़ेगा, बल्कि नुक्सान की पूरी भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि किसानों को अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवाना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार का नुक्सान होने पर किसान पर आर्थिक बोझ न पड़े।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!