हरियाणा के देसी टार्जन 51 हजार सपाटे लगाते हुए जाएंगे वृदांवन, प्रेमानंद महाराज के करेंगे दर्शन

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 05 Oct, 2025 07:43 PM

haryana desi tarzan will go vrindavan after taking 51 thousand trips

बाल ब्रह्मचारी संजय सिंह पहलवान, जिन्हें लोग देशी टार्जन के नाम से जानते हैं, ने अनोखे अंदाज में संत दर्शन यात्रा की शुरुआत की है।

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : पलवल जिले के बडोली गांव निवासी 25 वर्षीय बाल ब्रह्मचारी संजय सिंह पहलवान, जिन्हें लोग देशी टार्जन के नाम से जानते हैं, ने अनोखे अंदाज में संत दर्शन यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने 51 हजार सपाटे लगाते हुए यह यात्रा आरंभ की, जिसका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गौ हत्या पर रोक लगाना और युवाओं में ब्रह्मचर्य, चरित्र निर्माण तथा सात्विक जीवन के प्रति जागरूकता फैलाना है।

संजय सिंह का कहना है कि संतों के दर्शन पुरुषार्थ के साथ करने चाहिए, क्योंकि प्रयासपूर्वक मिलने से आशीर्वाद और फल दोनों कई गुना बढ़ जाते हैं। उन्होंने युवाओं को नशे और मांसाहार से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि ऐसे कृत्य नपुंसकता की ओर ले जाते हैं।

इन संतों के दर्शन करेंगे देसी टार्जन

संत दर्शन सपाटे यात्रा के दौरान संजय सिंह 6 दिनों में वृंदावन पहुंचेंगे, जहां वे परम पूज्य प्रेमानंद महाराज, अनिरुद्ध आचार्य महाराज, देवकीनंदन ठाकुर और राजेंद्र दास महाराज सहित कई संतों के दर्शन करेंगे। उनका कहना है कि इस यात्रा के दौरान बनने वाले 9 विश्व रिकॉर्ड वे गौ माता, भारत माता और अपने जिले पलवल को समर्पित करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!