अच्छी खबर: एक क्लिक पर घर पहुंच रहे ऑक्सीजन सिलेंडर

Edited By Manisha rana, Updated: 17 May, 2021 02:28 PM

good news oxygen cylinders reaching home one click

जिले में कोरोना की रफ्तार बेकाबू है, रोज सैंकड़ों संक्रमित केस आ रहे और बड़ी संख्या में लोग कोरोना की जंग हार रहे हैं। हॉस्पिटल फुल हैं और ऑक्सीजन के लिए लोग भटक रहे...

महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह) : जिले में कोरोना की रफ्तार बेकाबू है, रोज सैंकड़ों संक्रमित केस आ रहे और बड़ी संख्या में लोग कोरोना की जंग हार रहे हैं। हॉस्पिटल फुल हैं और ऑक्सीजन के लिए लोग भटक रहे हैं। इसी बीच एक अच्छी खबर आई है कि प्रशासन लोगों को डोर टू डोर ऑक्सीजन मुहैया कराने की दिशा में रणनीति बना चुका है और अब यह रणनीति के सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। ऑक्सीजन डॉट हरियाणा पोर्टल पर ऑक्सीजन के लिए आवेदन करना होगा और इसके बाद संबंधित के घर पर ऑक्सीजन पहुंच जाएगी।

जिसके पास खाली सिलेंडर है उसे सबसे पहले ऑक्सीजन मिल रही है। पोर्टल पर एक क्लिक पर ऑक्सीजन तो मिल रही है लेकिन कई लोग एडवांस में अपने घर पर ऑक्सीजन का सिलेंडर रखने की भी कोशिश कर रहे हैं। इसी के चलते रेडक्रास की टीम जब ऑक्सीजन लेकर संबंधित के घर जाती है, तो तहकीकात के साथ सारी डिटेल भी लेती है। जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी एवं पोर्टल के नोडल ऑफिसर तरूण कुमार ने कहा कि पहले ऑक्सीजन को लेकर जो मारामारी थी वह अब नहीं है। जरूरत के अनुसार हम आवेदन करने वाले के घर पर तुरंत सिलेंडर पहुंचवा रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!