घरवालो के सामने बीच सड़क पर प्रेमिका ने प्रेमी को बांधी राखी

Edited By Isha, Updated: 17 Aug, 2019 12:43 PM

girlfriend tied her lover on the middle road in front of family

प्यार के बंधन में बंधा एक प्रेमी जोड़ा परिणय सूत्र में तो बंध नहीं सका, अपितु प्रेमी को प्रेमिका से रक्षाबंधन पर राखी बंधवानी पड़ गई। हुआ यह कि नगर के एक ही कालेज में पढऩे वाले छात्र-छात्रा के बीच प्यार

रेवाड़ी: प्यार के बंधन में बंधा एक प्रेमी जोड़ा परिणय सूत्र में तो बंध नहीं सका, अपितु प्रेमी को प्रेमिका से रक्षाबंधन पर राखी बंधवानी पड़ गई। हुआ यह कि नगर के एक ही कालेज में पढऩे वाले छात्र-छात्रा के बीच प्यार हो गया और वे काफी समय तक दुनिया से नजर बचाकर मिलते रहे। 

उन्होंने परिणय सूत्र में बंधने का निर्णय भी ले लिया लेकिन उनका यह मिलना-जुलना दोनों परिवारों की नजर से छिप नहीं सका। दोनों के ही परिवार इस प्यार से नाखुश थे। इससे पहले कि प्रेमी जोड़ा कोई बड़ा कदम उठाता, दोनों पक्षों के परिजनों ने मिलकर एक योजना बनाई और उसे सिरे चढ़ाने के लिए रक्षाबंधन का दिन चुना। योजना के तहत परिजनों ने अपनी लड़की से लड़के को फोन कराकर घूमने-फिरने के लिए बुलाया। 

वह इस बात से खुश थी कि परिजन उसके प्यार को स्वीकार कर रहे हैं। इधर, लड़की वालों ने लड़के के परिजनों को भी निश्चित स्थान पर बुला लिया। जब लड़का-लड़की घूमने के लिए बाइक पर नारनौल रोड की ओर जा रहे थे तो दोनों परिजन उनका पीछाकर रहे थे। जब वे रेवाड़ी से लगभग 10 किलोमीटर दूर निकल गए तो उनके परिजनों ने बीच सड़क पर ही उन्हें रोक लिया। लड़के और लड़की को प्यार से समझाया गया कि यह रिश्ता संभव नहीं है। तत्पश्चात लड़की वालों ने थाली में सजी रोली, चावलव राखी निकाली और लड़की से लड़के को राखी बंधवा दी। यह रोचक किस्सा लोगों की जबान पर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!