Road Accident : दर्दनाक सड़क हादसे में 2 बच्चों के पिता की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Edited By Krishan Rana, Updated: 11 Mar, 2026 08:11 PM

road accident father of two children dies in a road accident family in deep so

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत

कुरुक्षेत्र (कपिल): हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक पर अपने दोस्त को लेने जा रहा था। जब वह लाडवा-पिपली रोड पर पहुंचा था तो सड़क किनारे खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी रजत कुमार (33) के रूप में हुई है। रजत शादीशुदा था और उसके 2 छोटे बच्चे हैं। वह हलवाई का काम करता था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया गया है कि रजत रात करीब एक बजे अपने एक दोस्त को काम पर लाने के लिए बाइक पर लाडवा से सैंटी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान लाडवा-पिपली मुख्य मार्ग पर निवासरी कॉलोनी बस अड्डे के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था।

परिजनों के अनुसार ट्रक चालक ने वाहन खड़ा करते समय न तो इंडिकेटर लगाया था और न ही पार्किंग लाइट या रिफ्लेक्टर लगाए थे। सामने से आ रहे वाहनों की तेज रोशनी के कारण रजत को सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया और उसकी बाइक सीधे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और रजत गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थाना लाडवा पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!