कुरुक्षेत्र में खुशियां मातम में बदलीं...भात भरने जा रहे युवक की दर्दनाक मौत, मासूमों के सिर से उठा साया

Edited By Krishan Rana, Updated: 01 May, 2026 08:46 PM

happiness turns to mourning in kurukshetra  a young man on his way to fill ric

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ढांड रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ढांड रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पिकअप की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। आग लगते ही बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। एक्सीडेंट के बाद आरोपी ड्राइवर अपनी पिकअप गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया। 

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फिरोज खान (30) निवासी बजाज कॉलोनी घरौंडा जिला करनाल के रूप में हुई। फिरोज खान प्रॉपर्टी वैल्यूएशन का काम करता था। फिरोज आज अपनी बुआ की बेटी की शादी में भात भरने के लिए आया था। फिरोज अपने पीछे पत्नी, बेटी नायरा (3) और अयान (1) को छोड़ दिया। 

भात भरने आया था फिरोज   

PunjabKesari

आज बारना गांव में उसकी बुआ नबीला की बेटी की शादी थी। फुफेरी बहन की शादी में पूरा परिवार भात करने के लिए आया हुआ था। उसका चचेरा भाई फिरोज अपनी बाइक पर घरौंडा से बारना आ रहा था। फिरोज ठीक-ठाक स्पीड से बाइक चला रहा था। 

पिकअप ने मारी टक्कर

जैसे ही उसका चचेरा भाई फिरोज कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर खानपुर रोड़ान गांव के बस अड्‌डे के पास दोपहर करीब 2 बजे पहुंचा, तो सामने आ रही पिकअप ने किसी व्हीकल को ओवरटेक करते हुए फिरोज की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फिरोज उछल कर सड़क पर गिर गया और जख्मी हाे गया।

इसी दौरान फिरोज की बाइक में आग लग गई। आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने फिरोज को LNJP अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)       

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!