कुरुक्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत, जलेबी पुल के पास मिला शव, पास ही खड़ी थी बाइक

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Apr, 2026 10:28 AM

head constable dies after being hit by a train in kurukshetra

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में हेड कांस्टेबल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शाहाबाद क्षेत्र में जलेबी पुल के पास रेलवे लाइन के नजदीक की है, जहां शव मिलने के कुछ ही दूरी पर पुलिस को मृतक की बाइक भी...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में हेड कांस्टेबल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शाहाबाद क्षेत्र में जलेबी पुल के पास रेलवे लाइन के नजदीक की है, जहां शव मिलने के कुछ ही दूरी पर पुलिस को मृतक की बाइक भी बरामद हुई, जिससे उसकी पहचान हो सकी।

मृतक की पहचान अंबाला जिले के सोंटी गांव निवासी नरमेल सिंह (38) के रूप में हुई है। वह थाना झांसा के अंतर्गत ERV (डायल-112) पर तैनात थे। नरमेल सिंह वर्ष 2011 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे और उनकी सेवा का बड़ा हिस्सा गुप्तचर विभाग (CID) में रहा। वर्ष 2024 में उनकी ड्यूटी कुरुक्षेत्र में लगाई गई थी।

मानसिक तनाव से जूझ रहे थे 

मृतक के चचेरे भाई सुरेश पाल के अनुसार नरमेल सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। 19 अप्रैल को उन्हें अंबाला शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि उनका मानसिक संतुलन सामान्य से अधिक प्रभावित हो गया था। हालांकि 23 अप्रैल को वह बिना डिस्चार्ज लिए ही अस्पताल से घर लौट आए थे।

सुबह घर से निकले, फिर मिली मौत की खबर 

परिजनों के मुताबिक, नरमेल सिंह शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अपनी बाइक लेकर घर से निकले थे। सुबह करीब 10 बजे GRP से सूचना मिली कि एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटनास्थल पर मिली बाइक (HR01AR7495) के आधार पर मृतक की पहचान की गई। परिजनों ने बताया कि करीब एक साल पहले उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगे थे। हाल ही में उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई थी।

पहले भी कर चुके थे आत्महत्या की कोशिश 

पिछले वर्ष नरमेल सिंह ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। गोली उनकी छाती में लगी थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया और फिर चंडीगढ़ PGI में उपचार के बाद उनकी जान बचाई गई थी। वहीं GRP थाना कुरुक्षेत्र के SI राजेंद्र कुमार ने बताया कि परिवार के बयान के आधार पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!