कुरुक्षेत्र में BJP नेता के जीजा को गाड़ी ने कुचला, सिर के ऊपर से गुजरा टायर; मौके पर तोड़ा दम

Edited By Harman, Updated: 24 Apr, 2026 01:09 PM

nh 44 bjp leader brother in law dies in a road accident in kurukshetra

जिले के दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर तेज रफ्तार गाड़ी ने बीजेपी नेता के जीजा को कुचल दिया। हादसे में वाहन का टायर सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रामेश्वर मेहतो (55) निवासी सलारपुर रोड के रूप में...

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले के दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर तेज रफ्तार गाड़ी ने बीजेपी नेता के जीजा को कुचल दिया। हादसे में वाहन का टायर सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन गाड़ी की नंबर प्लेट टूटकर घटनास्थल पर गिर गई। पुलिस ने नंबर प्लेट कब्जे में लेकर मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस साल होने थी छोटे बेटे की शादी

मृतक की पहचान रामेश्वर मेहतो (55) निवासी सलारपुर रोड के रूप में हुई है। वह सब्जी बेचने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि पिछले महीने 7 मार्च को उन्होंने अपने छोटे बेटे राहुल का रिश्ता तय किया था और परिवार 17 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियों में जुटा था। परिवार में बड़े बेटे अजय कुमार और रामबालक निजी कंपनी में कार्यरत हैं।

रात 8 बजे मिली हादसे की सूचना

राजीव राय, जो BJP पूर्वांचल प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैं, ने बताया कि मृतक उनके जीजा थे और नई सब्जी मंडी के पास रेहड़ी लगाते थे। रात करीब 8 बजे पुलिस से उन्हें सांवला गांव के पास ले-बाय रोड पर हुए एक्सीडेंट की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पहचान के लिए सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र बुलाया।

सिर कुचलने से मौके पर ही मौत

परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे राजीव राय को डॉक्टरों ने बताया कि रामेश्वर मेहतो को पहले ही मृत घोषित किया जा चुका है। हादसा इतना भयानक था कि सिर कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने रेहड़ी पर लिखे नंबर के आधार पर परिजनों तक सूचना पहुंचाई।

मौके से मिली टूटी नंबर प्लेट

परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो रेहड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी और सब्जियां सड़क पर बिखरी पड़ी थीं। आसपास तलाश करने पर एक टूटी हुई नंबर प्लेट मिली, जिस पर HR 07 A 18474 नंबर अंकित था। परिजनों ने आरोप लगाया कि तेज रफ्तार गाड़ी ने रेहड़ी को टक्कर मारने के बाद चालक फरार हो गया। फिलहाल थाना सदर थानेसर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!