शादी के 12 दिन बाद NRI युवक की भयानक हादसे में मौत, उजड़ा हंसता खेलता परिवार

Edited By Harman, Updated: 02 May, 2026 03:44 PM

kutukshetra nri youth dies in horrific accident 13 days after wedding

हरियाणा के कुरुक्षेत्र से एक दिल को झकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय एनआरआई युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की हाल ही में शादी हुई थी।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) :  जिले में इस्माइलबाद में एरिया में नेशनल हाईवे 152 पर सड़क हादसे में 26 साल के युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों दोस्त कार में पिहोवा से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार के आगे चल रहे ट्रक के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक मार दी। इससे उनकी कार ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई। 

काम निपटाकर लौट रहे थे वापस

मृतक की पहचान गौरव कुमार उर्फ साहिल निवासी खरींडवा के रूप में हुई। पिछले महीने साहिल की शादी हुई थी। साहिल शादी के लिए न्यूजीलैंड से आया था और उसे इसी सप्ताह में न्यूजीलैंड लौटना था। साहिल खुद कार चला रहा था और उसका दोस्त अंकित साथ वाली सीट पर बैठा था। अंकित निवासी खरींडवा ने बताया कि वह अपने दोस्त गौरव कुमार उर्फ साहिल के साथ अपनी कार में सवार होकर किसी प्राइवेट काम से पिहोवा आए थे। काम निपटाने के बाद वापस अपने घर जा रहे थे। कार को साहिल चला रहा था, जबकि वह बगल वाली सीट पर बैठा था। साहिल ठीक ठाक स्पीड में कार चला रहा था। 

PunjabKesari

ट्रक से टकराई कार

करीब 10.30 बजे जमींदारा ढाबा के पास पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक (HR63E-1414) के ड्राइवर ने एकदम से ब्रेक मारकर कट मार दिया। इस कारण उनकी कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। एक्सीडेंट के बाद मौके पर भीड़ इकट्‌ठा हो गई। किसी राहगीर ने डायल-112 को कॉल कर बुलाया। उन दोनों को इलाज के लिए पिहोवा के सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने साहिल को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर साहिल का परिवार भी पहुंच गया। पुलिस ने आज साहिल के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। साथ ही ट्रक नंबर के आधार पर थाना इस्माइलाबाद में केस दर्ज कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!