Faridabad News : फोर्टिस अस्पताल के बाहर जाम ; परिजनों ने सड़क पर जमकर किया हंगामा, जानिए पूरा मामला...

Edited By Krishan Rana, Updated: 18 Mar, 2026 03:32 PM

faridabad news traffic jam outside fortis hospital family members created ruck

फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब परिजनों ने

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब परिजनों ने बच्चा चोरी की कोशिश का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

यहां जानिए पूरा मामला

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद निवासी मनीष भाटिया ने अपने बच्चे को कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं संदीप नाम के व्यक्ति ने भी अपने बेटे को टाइफाइड के चलते एडमिट किया हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात महिला वार्ड में घुस आई और बच्चों को चेक करने लगी। पूछताछ करने पर उसने खुद को डॉक्टर बताया, लेकिन उसका व्यवहार संदिग्ध लग रहा था। शक होने पर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद कर्मचारी महिला को अपने साथ ले गए।

परिजनों का कहना है कि महिला बच्चा चोरी कर सकती थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। दूसरे परिजन संदीप ने बताया कि जब महिला उनके बच्चे के पास पहुंची, तो उसने हार्ट की समस्या बताई, जबकि बच्चा टाइफाइड से पीड़ित था। इससे उन्हें महिला की बातों पर और ज्यादा शक हुआ।

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि जब वे इलाज के लिए भारी रकम दे रहे हैं, तो बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अस्पताल की भी बनती है। परिजनों का आरोप है कि जब उनकी शिकायत नहीं सुनी गई, तो उन्होंने अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वे यह जानना चाहते थे कि आखिर वह महिला कौन थी और वार्ड तक कैसे पहुंची।

पुलिस ने की कार्रवाई

PunjabKesari

हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सड़क जाम करने के आरोप में मनीष भाटिया, अमन, सुमित भाटिया, जैनिश रत्रा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस बोलीं- महिला की दिमागी हालत नहीं ठीक

कोतवाली थाना प्रभारी श्रीभगवान के अनुसार, वार्ड में घुसी महिला मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही है। हंगामे के दौरान वह अस्पताल से निकल गई। वहीं, सुरक्षा चूक को लेकर अस्पताल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!