रफ्तार का 'खूनी' शौक: फरीदाबाद में 24 साल के युवक की डिफेंडर बनी काल, डंपर से टकराकर उड़े परखच्चे

Edited By Isha, Updated: 15 Mar, 2026 05:17 PM

24 year old youth s defender proves fatal in faridabad

फरीदाबाद में सूरजकुंज-पाली रोड़ पर एक तेज रफ्तार डिफेंडर गाड़ी ने सड़क किराने खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि डिफेंडर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में गाड़ी चला रहे 24 साल के युवक की मौत हो गई।

फरीदाबाद (अनिल राठी): फरीदाबाद में सूरजकुंज-पाली रोड़ पर एक तेज रफ्तार डिफेंडर गाड़ी ने सड़क किराने खड़े डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि डिफेंडर के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में गाड़ी चला रहे 24 साल के युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बीके भिजवा दिया है।

तेज स्पीड में डंपर में घुसी कार

स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। गांव अनंगपुर की तरफ से आती हुई एक सफेद रंग की डिफेंडर कार सूरजकुंड-रोड़ पर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। डिफेंडर के डंपर में टक्कर मारते ही शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन गाड़ी की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि उसको चला रहे 24 साल के युवक मयंक  की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है।

लोगों के मुतबाकि तेज स्पीड में होने के कारण डिफेंडर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए लेकिन उसके बाद भी चला रहे युवक की जान नही बच सकी। टक्कर के चलते गाड़ी के लोहे के टुकड़े एरयबैग का फाड़ते हुए युवक के शरीर में घुस गए। तेज स्पीड में होने के कारण डिफेंडर के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

पत्नी को मायके छोड़कर आया था

बताया जा रहा है कि मृतक मयंक युवक अपने परिवार का इकलौता था। पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी। आज वह अपनी पत्नी को उसके मायके ओलावास छोड़ने के लिए गया था। लेकिन घर वापस पहुंचने से पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक मयंक युवक अपने परिवार का इकलौता था। पिछले साल ही उसकी शादी हुई थी।

पुलिस ने शव को बीके भिजवाया

सुरजकुंड थाना इंचार्ज पह्लाद ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सड़क के किनारे डंपर खड़ा हुआ था जिसमें पीछे से कार ने टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!