पत्नी को लेने ससुराल गया था पति...इस बात को लेकर आया गुस्सा, कर दी ससुर की हत्या

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Mar, 2026 04:10 PM

son in law kills father in law in faridabad

फरीदाबाद के गांव छायसा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दूल्हे ने गुस्से में आकर ससुर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के गांव छायसा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे दूल्हे ने गुस्से में आकर ससुर की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि युवक अपनी दुल्हन को साथ ले जाने के लिए ससुराल आया था, लेकिन वह शराब के नशे में धुत था। इसी वजह से दुल्हन के पिता और अन्य परिजनों ने उसे बेटी को साथ भेजने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान गुस्से में आए दूल्हे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपने ससुर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!