अंबाला में सुबह-सुबह पूर्व विधायक की इनोवा कार चोरी, घर के बाहर से उड़ा ले गए चोर...फिर चंद घंटों में पुलिस ने कर दिया कमाल

Edited By Harman, Updated: 27 May, 2026 01:51 PM

former mla s innova car stolen early morning in ambala

अंबाला शहर के पॉश इलाके सेक्टर-9 से आज सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहाँ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक जसबीर मल्लोर के घर के बाहर खड़ी उनकी इनोवा कार पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में...

अंबाला (अमन कपूर) :अंबाला शहर के पॉश इलाके सेक्टर-9 से आज सुबह एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहाँ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक जसबीर मल्लोर के घर के बाहर खड़ी उनकी इनोवा कार पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। कार चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। लेकिन इस कहानी में मोड़ तब आया जब पुलिस ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद कम ही लोग करते हैं।

पॉश इलाके में हुई इस चोरी की वारदात से सुबह-सुबह हड़कंप मच गया। पूर्व विधायक जसबीर मल्लोर की गाड़ी उनके घर के बाहर खड़ी थी, जिसे चोरों ने निशाना बनाया। घटना की जानकारी तुरंत अंबाला पुलिस को दी गई। आमतौर पर गाड़ियों की चोरी के बाद पुलिस थानों के चक्कर काटने पड़ते हैं, लेकिन यहाँ अंबाला पुलिस का एक बिल्कुल अलग और मुस्तैद चेहरा देखने को मिला। 

FIR दर्ज होने से पहले पुलिस ने ढूंढ निकाली कार

सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी की और सीसीटीवी खंगालने शुरू किए। नतीजा यह हुआ कि अभी मामले की FIR दर्ज भी नहीं हो पाई थी कि पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर चोरी हुई इनोवा कार को सकुशल ढूंढ निकाला। पूर्व विधायक ने पुलिस का धन्यवाद किया और कहा सेक्टर 9 एसोसिएशन को सेक्टर के सभी गेट बंद रखने की व्यवस्था करनी चाहिए सभी कैमरे व स्ट्रीट लाइट्स काम करें ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए।

इस त्वरित कार्रवाई के बाद जहां पूर्व विधायक ने पुलिस का आभार जताया है, वहीं अंबाला पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। इस मुस्तैदी के लिए सेक्टर-9 पुलिस टीम की जमकर तारीफ हो रही है। सेक्टर 9 थाना प्रभारी ने बताया हमें सुबह सूचना मिली थी कि सेक्टर-9 से एक इनोवा कार चोरी हुई है। हमारी टीम ने तुरंत नाकाबंदी कर अलग-अलग रूटों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। मुस्तैदी के कारण गाड़ी को कुछ ही घंटों में रिकवर कर लिया गया है। चोरों की तलाश जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!