पूर्व मंत्री जसवंत सिंह ने कांग्रेस को दिया झटका, भाजपा में दिखाई आस्था

Edited By Isha, Updated: 10 Oct, 2019 04:48 PM

former minister jaswant singh gave a shock to congress faith in bjp

हरियाणा कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा। जब कांग्रेस के उपाध्यक्ष एंव पूर्व मंत्री चौधरी जसवंत सिंह कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहा। उन्होने कहा कि वह काफी दिनों से कांग्रेस में घुटन महसुस कर रहे..............

रेवाडी : हरियाणा कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा। जब कांग्रेस के उपाध्यक्ष एंव पूर्व मंत्री चौधरी जसवंत सिंह ने कांग्रेस पार्टी को कहा अलविदा और थामा भाजपा का हाथ। उन्होने कहा कि वह काफी दिनों से कांग्रेस में घुटन महसुस कर रहे थे। ये भी कहा कि वे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बहुत ही करीबी रहे है। चौधरी जसवंत सिंह ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए राव इंद्रजीत सिंह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

चौधरी जसवंत सिंह पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की टीम के सबसे मजबूत नेता रहें है। जसवंत सिंह का दक्षिण हरियाणा मैं ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में दलित वोटों का प्रभाव रहा है। इनको बीजेपी में आने से फायदा होगा। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि चौधरी जसवंत सिंह सच्चे व ईमानदार नेता है। इनका बीजेपी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इसके साथ जसवंत सिंह के करीबी बिजेंद्र डहीना सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने आज भाजपा पार्टी जॉइन कर ली है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!