फरीदाबाद की फैक्ट्री में आधी रात लगी आग, कर्मचारियों ने बाहर भागकर बचाई जान

Edited By Deepak Kumar, Updated: 29 Jan, 2025 01:15 PM

fire broke out in factory in faridabad

फरीदाबाद में एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद धुआं देखते ही उन्होंने फैक्ट्री से दौड़कर जान बचाई। उस वक्त अंदर 3 कर्मचारी थे। इस दौरान फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर भी तुरंत बाहर निकाले गए, अन्यथा फैक्ट्री में धमाके भी हो सकते थे।

डेस्कः बीती रात फरीदाबाद में एक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद धुआं देखते ही उन्होंने फैक्ट्री से दौड़कर जान बचाई। उस वक्त अंदर 3 कर्मचारी थे। इस दौरान फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर भी तुरंत बाहर निकाले गए, अन्यथा फैक्ट्री में धमाके भी हो सकते थे।

आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड बुलाई गई। फिर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने 4 घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अभी आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नमकीन-गजक के नाम से खुली थी फैक्ट्री 

जानकारी के अनुसार गांव तिलपत में मुरैना नमकीन-गजक के नाम से फैक्ट्री खुली हुई है, जिसमें भारी मात्रा में कई प्रकार की गजक और नमकीन बनाए जाते है। कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे अचानक से फैक्ट्री के एक हिस्से में आग लग गई।

कुछ ही देर बाद आग तेजी के साथ फैक्ट्री में फैल गई। घटना के समय फैक्ट्री में 2 से 3 कर्मचारी ही थे। जैसे ही कर्मचारियों को आग लगने का पता चला तो वे तुरंत बाहर की तरफ भागे। फैक्ट्री के अंदर ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था। जब वह आग की चपेट में आया तो लपटें बढ़ गईं। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कर्मचारियों ने तुरंत घटना की सूचना फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड को दी।

पुलिस और फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कर्मचारियों ने फैक्ट्री के अंदर रखे 2 गैस सिलेंडर तुरंत बाहर निकाले, जिससे ब्लास्ट होने से बच गया। फैक्ट्री में आग लगने के लाखों रुपए का सामान जल गया। अभी आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आग लगने का कारणों की हो रही जांचः प्रभारी

पल्ला थाना क्षेत्र प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। आग लगने के कारणों को अभी पता नहीं चला है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!