हरियाणा के किसान ने रचा इतिहास, इंडोनेशिया में मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड

Edited By Isha, Updated: 31 Aug, 2019 03:30 PM

farmer karnajit will get international award in indonesia

पिहोवा उपमंडल गांव गुमथला गढू के नजदीक ग्राम पंचायत डेरा फतेह सिंह के किसान कर्णजीत सिंह चट्ठा को पानी और बिजली बचाने के लिए सोलर पावर प्रोजैक्ट पर आधारित सूक्ष्म सिंचाई के लिए इंडोनेशिया में

पिहोवा: पिहोवा उपमंडल गांव गुमथला गढू के नजदीक ग्राम पंचायत डेरा फतेह सिंह के किसान कर्णजीत सिंह चट्ठा को पानी और बिजली बचाने के लिए सोलर पावर प्रोजैक्ट पर आधारित सूक्ष्म सिंचाई के लिए इंडोनेशिया में अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय ड्रैनेज एवं सिंचाई संस्था (आई.सी.डी.आई.) द्वारा 4 सितम्बर 2019 को दिया जाएगा। अहम पहलू यह है कि पूरे विश्व में केवल एक किसान कहै। इतना ही नहीं इसका श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल और काडा प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी और स्थानीय कार्यकारी अभियंता नीरज शर्मा को भी जाता है।  

इस उपलब्धि पर उपायुक्त डा. एस.एस. फुलिया ने भी प्रगतिशील किसान और विभागीय अधिकारियों को बधाई दी है। काडा के कार्यकारी अभियंता नीरज शर्मा ने शुक्रवार को बातचीत करते हुए कहा कि काडा हरियाणा द्वारा डेरा फतेह सिंह गुमथला गढू गांव में गत 2 वर्ष से धान प्रदर्शन प्लांट कर्णजीत सिंह चट्ठा के खेत में लगाया गया है। इस प्रदर्शन प्लांट में धान की बिजाई, सीधी बिजाई द्वारा, मशीन द्वारा व परम्परागत तरीके से की जाती है तथा सिंचाई के लिए सूक्ष्म सिंचाई विधियों जैसे सिंप्रक्लर विधि, ड्रिप विधि व खुला पानी तुलनात्मक दृष्टि से अपनाई गई है।

यह सारा सिस्टम सोलर पावर प्रोजैक्ट पर आधारित है। इस सोलर पावर प्रोजैक्ट के लिए कर्णजीत सिंह चट्ठा ने अपनी जमीन अपनी इच्छा से दी है। पहले वर्ष 2018 में धान का उत्पादन लगभग 2.5 किंवटल बढ़ा है एवं पानी की बचत लगभग 50 प्रतिशत हुई है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार 2019 व 2020 में भी यह प्रायोगिक प्लांट जारी रखने की मंजूरी दी है। इस कार्य में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय कौल जैन इरिगेशन सिस्टम जलगांव भी सहयोग कर रहे हैं।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!