रोहतक में Honor Killing के आरोपियों का Encounter, सपना के भाई सहित 4 को लगी गोली, PGI में भर्ती

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Nov, 2025 11:11 AM

encounter of honor killing accused in rohtak

बुधवार देर रात रोहतक के कहानी गांव की रहने वाली सपना को चार युवक़ों ने गोली मार दी थी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यही नहीं इस घटना के दौरान सपना का देवर बीच बचाव करने के दौरान घायल हो गया था।

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : बुधवार देर रात रोहतक के कहानी गांव की रहने वाली सपना को चार युवकों ने गोली मार दी थी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यही नहीं इस घटना के दौरान सपना का देवर बीच बचाव करने के दौरान घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। 

PunjabKesari

हत्या का आरोप सपना के भाई संजू और उसके साथियों पर लगा था। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। देर रात बोहर लाढ़ौत  रोड पर पुलिस और इन आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में चारों आरोपियों को गोली लगी। जिन्हें रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।


PunjabKesari

सपना ने साढ़े 3 साल पहले की थी लव मैरिज 

गौरतलब है कि कहानी गांव के सूरज ने अपने ही गांव की लड़की सपना से लगभग साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज की थी। लड़की सपना के घरवाले इस कदम से खफा थे।  इस घटना का अंदेशा उसे पहले ही था जिसके चलते उसने पुलिस में भी शिकायत दी थी और सपना के परिवार वालों को भी समझाया था, लेकिन वह नहीं माने और घटना को अंजाम दे दिया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें हमलावर हमला करने के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। हमले में सपना की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि सपना के देवर साहिल को गोली लगी है।वह पीजीआई रोहतक में इलाज के लिए भर्ती है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!