शराब की लत ने उजाड़ दी दुनिया, नशे में चूर बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

Edited By Isha, Updated: 15 May, 2020 11:30 AM

elder brother drunken younger brother to death

शराब की लत बहुत बुरी होती है। ये साबित कर दिखाया है जींद के रहने वाले एक व्यक्ति ने। दरअसल सरस्वती स्कूल के सामने बड़े भाई ने शराब के नशे में चाकू मारकर छोटे भाई भूपेंद्र उर्फ भूपन (25) की हत्या

जींदः शराब की लत बहुत बुरी होती है। ये साबित कर दिखाया है जींद के रहने वाले एक व्यक्ति ने। दरअसल सरस्वती स्कूल के सामने बड़े भाई ने शराब के नशे में चाकू मारकर छोटे भाई भूपेंद्र उर्फ भूपन (25) की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की पत्नी ने बुधवार को ही पुलिस में शिकायत देकर परिवार की जान को खतरा बताया था।  

आरोपी की पत्नी पूजा ने बुधवार को ही पुलिस को शिकायत देकर पति देवेंद्र को हिरासत में लेने की गुहार लगाई थी। पूजा ने कहा कि देवेंद्र हर रोज शराब पीकर जान से मारने का धमकी देता है । ऐसे में पुलिस ने भी शिकायत देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। 

दोपहर सवा दो बजे देवेंद्र उर्फ चंदी ने अपने छोटे भाई भूपेंद्र उर्फ भूपन को मौत के घाट उतार दिया। देवेंद्र किसी व्यक्ति के यहां नौकर था। वहीं भूपेंद्र अनाज मंडी में मजदूरी करता था। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पुलिस समय रहते शिकायत पर देवेंद्र को हिरासत में ले लेती तो भूपन की जान बच जाती। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!