तीन हजार करोड़ के निवेश घोटाले में हीरा ग्रुप की प्रमुख नोहेरा शेख गिरफ्तार, ईडी ने गुरुग्राम से पकड़ा

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 23 May, 2026 07:52 PM

ed arrested nohera shekh from gurgaon in case of 3 thousand crore fruad

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरा ग्रुप निवेश घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रुप की प्रमुख नोहेरा शेख को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने बीती देर रात सेक्टर-45 स्थित एक एयरबीएनबी प्रॉपर्टी से संयुक्त अभियान में उसे दबोचा।

गुड़गांव, (ब्यूरो): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हीरा ग्रुप निवेश घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रुप की प्रमुख नोहेरा शेख को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। ईडी ने बीती देर रात सेक्टर-45 स्थित एक एयरबीएनबी प्रॉपर्टी से संयुक्त अभियान में उसे दबोचा। गिरफ्तारी के बाद नोहेरा को हैदराबाद ले जाया गया और विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

ईडी की जांच तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस की एफआईआर पर आधारित है। आरोप है कि नोहेरा शेख, मोली थामस, बीजू थामस और हीरा ग्रुप ने निवेश योजनाओं के जरिए एक लाख से ज्यादा लोगों से 3,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए। निवेशकों को सालाना 35 से 36 प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया गया था। लेकिन न मुनाफा मिला, न मूलधन वापस हुआ। ईडी के मुताबिक रकम को व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर कर चल-अचल संपत्तियां खरीदी गई।

 

सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल 2026 को नोहेरा शेख को एक सप्ताह में सरेंडर करने और दो महीने में नीलाम की गई 16 संपत्तियों के विक्रय विलेख निष्पादित करने का निर्देश दिया था। ईडी का आरोप है कि उसने नीलामी प्रक्रिया में सहयोग नहीं किया और लगातार बाधा डाली। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए थे।

 

ईडी अधिकारियों ने बताया कि नोहेरा ने कोर्ट में शपथपत्र देकर दावा किया था कि जेल अधिकारियों ने उसे हिरासत में लेने से इनकार किया, जो जांच में गलत निकला। इसके बाद हैदराबाद और बेंगलुरु में तलाशी ली गई। पता चला कि वह फर्जी दस्तावेजों के सहारे गुरुग्राम में छिपी है। वह सहयोगी समीर खान के साथ शेख खमर नाम से बने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल कर रही थी। ईडी के अनुसार मामले में करीब 122 करोड़ रुपये की संपत्तियों की नीलामी पहले ही की जा चुकी है। इसी साल जनवरी में कल्याण बनर्जी को भी गिरफ्तार किया गया था। उस पर नोहेरा के इशारे पर वकील बनकर ईडी की नीलामी में बाधा डालने का आरोप है। एजेंसी आगे जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!